Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) योजना के दस वर्ष पूरे होने पर इसे हमारे सैनिकों और पूर्व-सैनिकों के साहस और बलिदान के प्रति एक श्रद्धांजलि बताया। उन्होंने कहा कि ओआरओपी को लागू करना एक लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने और हमारे नायकों के प्रति देश की कृतज्ञता को दर्शाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम था।

मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा:

“आज ही के दिन, #OneRankOnePension (ओआरओपी) लागू किया गया था। यह हमारे उन सैनिकों और पूर्व-सैनिकों के साहस और बलिदान के प्रति एक श्रद्धांजलि है, जो हमारे राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं। ओआरओपी को लागू करने का निर्णय हमारे नायकों के प्रति देश की कृतज्ञता की पुष्टि करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में लाखों पेंशनभोगी और उनके परिवार ओआरओपी से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा, “यह पहल सशस्त्र बलों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करती है। हम हमेशा अपने सशस्त्र बलों को मजबूत करने और उनकी भलाई के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।”

प्रधानमंत्री के अनुसार, सरकार सशस्त्र बलों की मजबूती और सेवा करने वालों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top