Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

कुम्हार मंडी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने किया सुमित्रा ध्यानी का स्वागत

सुमित्रा ध्यानी के लिए दिखा यमुना कालोनी क्षेत्र की जनता का विशेष प्रेम, वार्ड के चहुमुंखी विकास का लिया संकल्प

देहरादून। नगर निकाय चुनाव का 23 जनवरी को मतदान होना है। ऐसे में अब प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। यमुना कालोनी वार्ड 33 से कांग्रेस की उम्मीदवार सुमित्रा ध्यानी ने अंतिम प्रचार दिवस पर ताबड़तोड़ जनसभाएं करने के साथ ही घर-घर जाकर वोट मांगे।

निवर्तमान पार्षद सुमित्रा ध्यानी ने कुम्हार मंडी में बैठक की। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही। सुमित्रा ध्यानी ने पिछले पांच वर्षों में हुए विकास कार्यों को गिनाने के साथ ही अगने पांच वर्ष का रोड़ मैप जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि उनका एक ही लक्ष्य है यमुना कालोनी वार्ड को मॉडल वार्ड के रूप में विकसित करना है। आपको बता दें कि चुनाव प्रचार के तहत बीते रोज और आज दिनभर वार्ड के विभिन्न कालोनियों और बस्तियों में घर-घर जाकर अपने समर्थन में प्रचार कर रही।

सुमित्रा ध्यानी ने चुनाव प्रचार के तहत आज कुम्हार बस्ती और सैयद मोहल्ले में कई नुक्कड़ सभाए की। सुमित्रा ध्यानी का कहना है कि वह यमुना कालोनी को आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प लिए है और वह चाहती है कि पूरे प्रदेश में यमुना कालोनी वार्ड माडल वार्ड बनें। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल के दौरान उन्होंने इस क्षेत्र की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयास किये हैं।

उन्होंने कहा यहां की नालियों की साफ-सफाई के अलावा सड़कों को गड्ढामुक्त करना, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करना, बुजुर्ग और विधवा पेंशन शिविर के साथ ही मेडिकल कैंप और आयुष्मान कार्ड भी बनवाए हैं। उन्होंने कहा कि यहां की महिलाओं को आर्थिक रूप से संपन्न करने के लिए सिलाई-कढ़ाई केंद्र भी शुरू किया जाएगा और नौनिहालों के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया है कि यमुना कालोनी वार्ड का चहुमुंखी विकास करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top