Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के नए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपना चुनावी वादा पूरा करने की दिशा में कदम उठाते हुए राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। इस प्रस्ताव को शनिवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की मंजूरी मिल गई। विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) गठबंधन ने जनता से जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश से पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का वादा किया था, जिसे अब अमल में लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

कैबिनेट की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस प्रस्ताव में केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है कि जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाए। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

स्टेटहुड का पहला चरण
राज्य का दर्जा बहाल करना सुधार प्रक्रिया का पहला चरण माना जा रहा है। यह कदम संवैधानिक अधिकारों को पुनः बहाल करने और जम्मू-कश्मीर के लोगों की विशिष्ट पहचान की रक्षा के लिए उठाया गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार के समक्ष यह मामला उठाने के लिए अधिकृत किया है।

कैसे मिलता है पूर्ण राज्य का दर्जा?
पूर्ण राज्य का दर्जा एक प्रशासनिक इकाई को तब दिया जाता है जब उसके पास अपनी खुद की विधानसभा, सरकार और संवैधानिक अधिकार होते हैं। यह राज्य केंद्र सरकार के अधीन रहते हुए भी स्वायत्तता का अधिकार रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top