Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया। इस घटना की जानकारी नवाब मलिक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा की।

फेसबुक पर की पोस्ट, लोगों को किया सतर्क
नवाब मलिक ने फेसबुक पर लिखा, “मेरा आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। हम इसे जल्द से जल्द ठीक करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं। कृपया अगली सूचना तक मेरे अकाउंट से किए गए किसी भी पोस्ट या संदेश पर भरोसा न करें।”

उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि किसी भी अपडेट के लिए केवल उनके सत्यापित चैनलों या उनके कार्यालय से संपर्क करें।

शिवाजी नगर से लड़ रहे हैं चुनाव
अजित पवार की अगुवाई वाली NCP ने नवाब मलिक को मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अंतिम समय में उन्हें टिकट दिया गया था, जिससे चुनावी चर्चा और तेज हो गई।

अबू आजमी का हमला
समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आजमी ने एक चुनावी रैली में नवाब मलिक पर निशाना साधते हुए कहा,
“जो पहले हमारे टुकड़ों पर पलते थे, वो आज हमारे खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। जो नशे के मामलों में अपने दामाद को बचाता रहा, वह अब नशा खत्म करने की बात करता है।”
आजमी ने यह भी दावा किया कि यदि पुलिस उन्हें 10 दिनों का समय दे, तो वह महाराष्ट्र में नशे का कारोबार पूरी तरह बंद कर सकते हैं।

सपा से रहा है मलिक का पुराना नाता
नवाब मलिक का समाजवादी पार्टी के साथ पुराना रिश्ता रहा है। 1996 में उन्होंने अबू आजमी के नेतृत्व में नेहरू नगर सीट से जीत हासिल की थी। हालांकि, 2001 में समाजवादी पार्टी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया, जिसके बाद वह एनसीपी में शामिल हो गए।

चुनाव के दौरान बढ़ी चुनौतियां
ट्विटर अकाउंट हैक होने की घटना नवाब मलिक और उनकी पार्टी के लिए चुनावी माहौल में एक नई चुनौती बन गई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि मलिक इस स्थिति को कैसे संभालते हैं और इसका उनके चुनाव प्रचार पर क्या असर पड़ता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top