Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

पढ़िए क्या है पूरा मामला 

देहरादून।  मुस्लिम युवक ने अपना नाम बदलकर महिला से वाट्सएप पर चैटिंग की और फिर दोस्ती का प्रस्ताव रखा। महिला ने दोस्ती का प्रस्ताव ठुकरा दिया। इसके बाद युवक ने आत्महत्या कर फंसाने की धमकी देकर महिला को मिलने बुलाया और जबरन साथ ले जाने लगा। जिससे इनकार करने पर आरोपित ने चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार, महिला को 28 मार्च को मोबाइल में हेलो का मैसेज आया। महिला के परिचय पूछने पर आरोपित ने अपना नाम अमन बताया और कहा कि उसका दुबई में रेस्टोरेंट है व इन दिनों देहरादून आया हुआ है।

डर की वजह से महिला ने मिलने के लिए हां कर दी। युवक ने महिला को लोकेशन भेजी। पति को लेकर महिला लोकेशन पर पहुंची। पति को थोड़ी दूर पर रोक दिया। महिला का प्लान युवक को बातों में उलझाकर पुलिस को बुलाने का था। मिलने पर युवक ने अपना नाम रहमान बताया और कहा कि दोस्त अमन बुलाते हैं। कहने लगा चलो बाइक पर बैठकर कहीं अकेले में बात करनी है।

महिला ने जाने से मना कर दिया तो रहमान गुस्से में आ गया और जबरन हाथ पकड़कर बाइक में बैठाने लगा। जिससे इनकार करने पर युवक ने जेब से एक छोटी शीशी निकालकर चेहरे पर तेजाब डालने की बात कही। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग व पति मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से छुड़ाया। युवक ने महिला के पति से भी हाथापाई करते हुए गाली गलौज की। साथ ही धमकी दी की दोनों को जान से मार देगा। डालनवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने बताया कि आरोपित रहमान मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला है। जोकि देहरादून में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है। वह सहस्रधारा रोड पर किराये के मकान में रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top