Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

मुंबई: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई पुलिस ने तीसरी गिरफ्तारी की है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले पोस्ट से जुड़े प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार किया है। 28 वर्षीय प्रवीण ने इस हत्याकांड में दो शूटरों की मदद की थी।

कौन हैं प्रवीण लोनकर?
पुलिस के अनुसार, प्रवीण ने अपने भाई शुभम लोनकर के साथ मिलकर कथित शूटरों को सहायता दी थी। इस हत्याकांड में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें से एक उत्तर प्रदेश निवासी गुरमेल बलजीत सिंह (23) और धर्मराज कश्यप (19) शामिल हैं। शिव कुमार गौतम अभी भी फरार है। पुलिस शुभम लोनकर की तलाश कर रही है, जबकि प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मर्डर केस में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार
मुंबई पुलिस ने इस हत्याकांड में छह आरोपियों की पहचान की है, जिनमें से तीन (धर्मराज कश्यप, गुरमेल सिंह, प्रवीण लोनकर) गिरफ्तार हो चुके हैं। बाकी के तीन आरोपी (जासिन अख्तर, शिवा प्रसाद गौतम, शिबू लोनकर) अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

कोर्ट ने दो आरोपियों को भेजा 14 दिन की पुलिस हिरासत में
रविवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप को कोर्ट में पेश किया था, जहां गुरमेल को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया, जबकि धर्मराज के ऑसिफिकेशन टेस्ट के बाद फिर से पेश करने के आदेश दिए गए हैं।

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या
शनिवार रात, बांद्रा के खेर नगर में NCP नेता बाबा सिद्दीकी को उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मारी गई थी। घटना के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top