Headline
प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर एवं पोस्टर का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत, गढ़वाल राइफल्स और सीआईएमएस ग्रुप के बीच MOU
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बहनों का जताया आभार, रक्षा बन्धन की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन
टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया अपना विजन

विष्णु मांचू की पौराणिक ड्रामा कन्नप्पा बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म प्रभास, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल और मोहनलाल के दिलचस्प कैमियो की वजह से चर्चा में है। अब विष्णु मांचू अपनी फिल्म का प्रचार करने में जुटे हुए हैं। इस बीच उन्होंने फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म से मोहनलाल का पोस्टर जारी किया है और उनके किरदार का भी खुलासा कर दिया है।

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल अभिनेता विष्णु मांचू की आगामी बड़े बजट की फिल्म कन्नप्पा में किराता की भूमिका निभाएंगे। मोहनलाल का फर्स्ट-लुक कैरेक्टर पोस्टर जारी किया गया। मोहनलाल इस फिल्म में कई सितारों के साथ कैमियो रोल निभाएंगे। विष्णु मांचू ने एक्स पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, किराता। लीजेंड  मोहनलाल कन्नप्पा में। मुझे हमारे समय के सबसे महान अभिनेताओं में से एक के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने का सम्मान मिला। यह पूरा सीक्वेंस होगा।

पोस्टर के अनुसार, मोहनलाल की भूमिका में किराता पशुपतास्त्र (भगवान शिव और देवी काली का मुख्य हथियार) के मास्टर हैं। वह आदिवासी पोशाक पहने हुए हैं और उनके हाथ में तलवार है। वह चेहरे पर रंग लगाए और बालों में लट लगाए हुए हैं और मजबूत और खतरनाक दिख रहे हैं। फिल्म की बात करें तो कन्नप्पा एक पौराणिक काल्पनिक फिल्म है, जिसका निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। विष्णु मांचू अभिनीत यह फिल्म कथित तौर पर हिंदू भगवान शिव के एक कट्टर भक्त की कहानी पर आधारित है। मुख्य भूमिका निभाने के अलावा विष्णु ने कन्नप्पा की पटकथा भी लिखी है। इसका निर्माण विष्णु मांचू के पिता और दिग्गज अभिनेता-निर्माता मोहन बाबू ने किया है। इसकी शूटिंग न्यूजीलैंड, हैदराबाद और अन्य स्थानों पर की गई है।

विष्णु मांचू की कन्नप्पा में ऐश्वर्या भास्करन, मोहन बाबू, अक्षय कुमार, प्रभास, सरथकुमार, ब्रह्मानंदम, मुकेश ऋषि, मधु और प्रीति मुखुनदन जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। आगामी बड़े बजट की फिल्म एवीए एंटरटेनमेंट और 24 फ्रेम्स फैक्ट्री के बैनर तले बनी है। मूल रूप से तेलुगु में शूट की गई कन्नप्पा को तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी में डब किया जाएगा। कन्नप्पा 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

(आर एन एस )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top