Headline
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन

पटना: बिहार के कई जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं, जिसके चलते राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। बाढ़ की विभिषिका को देखते हुए कई इलाकों को खाली भी करवाया गया है। इसी बीच मुजफ्फरपुर में राहत सामग्री बांटते समय वायुसेना के एक हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर में 2 पायलट समेत तीन लोग सवार थे, और सभी सुरक्षित हैं। भारतीय वायुसेना (IAF) ने एक बयान जारी कर बताया कि तकनीकी समस्या के चलते हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई है, लेकिन चालक दल और क्रू के सभी लोग सुरक्षित हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राकेश कुमार ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया, “हेलीकॉप्टर को औराई ब्लॉक के जल-जमाव वाले इलाके में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग भारतीय वायुसेना के जवान थे और अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाल लिया था।”

बिहार के कई जिले इस समय कोसी जैसी नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण भीषण बाढ़ से जूझ रहे हैं। सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सक्रिय रूप से राहत अभियान चला रही है, जिसमें हवाई मार्ग से राहत सामग्री पहुंचाना, बचाव अभियान चलाना और विस्थापित व्यक्तियों को आश्रय और जरूरी सामान की आपूर्ति करना शामिल है।

बीते कुछ दिनों में नेपाल की तरफ से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण आई बाढ़ से राज्य के 16 जिलों के लगभग 10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। नेपाल में भीषण बारिश हुई है। हालांकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कई स्थानों पर तटबंधों में दरार आने से चिंता की बात है।

सरकार और प्रशासन की कोशिशें जारी हैं ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top