Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह विपक्ष को दबाने और निर्वाचित सरकारों को गिराने के लिए विधायकों को ‘बकरियों की तरह खरीदते और खिला-पिलाकर बाद में काट देते हैं।’ दो चुनावी रैलियों में खरगे ने मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर ‘अदाणी-अंबानी’ के साथ मिलकर सरकार चलाने का भी आरोप लगाया।

योगी पर ‘मुख में राम, बगल में छुरी’ का आरोप
खरगे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि वह ‘मुख में राम, बगल में छुरी’ में विश्वास रखते हैं। उन्होंने मोदी पर भी आरोप लगाया कि वह विधायकों को खरीदने और सरकार गिराने में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा, “मोदी जी विधायकों को बकरी की तरह पालते हैं और बाद में काटकर खाते हैं।” खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी और शाह विपक्षी नेताओं को डराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं।

‘देश को चार लोग चला रहे हैं’
खरगे ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी, शाह, अदाणी और अंबानी भारत चला रहे हैं, जबकि कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी मणिपुर की समस्या से बचते हैं और झारखंड से कोयला और लौह अयस्क लूट रहे हैं।

‘सच्चे योगी की भाषा आतंकवादी जैसी नहीं होनी चाहिए’
खरगे ने योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि “एक सच्चा योगी ‘बटेंगे तो कटेंगे’ जैसी भाषा का प्रयोग नहीं करता।” उन्होंने भाजपा नेताओं को ‘भगवा वस्त्र छोड़कर सफेद वस्त्र पहनने’ की नसीहत दी और कहा कि भाजपा जनता को मूर्ख बना रही है।

‘देशभक्ति का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा खुद देश को बांट रही’
खरगे ने कहा कि भाजपा उस देश को बांट रही है जिसके लिए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा और आरएसएस के किसी नेता ने देश के लिए बलिदान दिया है।

राम मंदिर और बुलेट ट्रेन पर सवाल
खरगे ने कहा कि ‘राम मंदिर की छत टपक रही है और बुलेट ट्रेन का पुल ढह गया।’ उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है और विपक्ष को राज्यों में जीत हासिल करनी होगी ताकि संविधान की रक्षा हो सके।

झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियां
खरगे ने कहा कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top