Headline
मुख्यमंत्री धामी की महिलाओं को बड़ी सौगात, 60 साल की उम्र से रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
देवीधुरा में 8 मिनट तक चली ऐतिहासिक बग्वाल, फलों-फूलों की बरसात के बीच गूंजे मां वाराही के जयकारे
प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर एवं पोस्टर का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत, गढ़वाल राइफल्स और सीआईएमएस ग्रुप के बीच MOU
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बहनों का जताया आभार, रक्षा बन्धन की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन
टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

कैथल। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) कार्यालय में छापेमारी कर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी ने एचएसवीपी के कर्मचारी संजय कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट गुरविंदर सिंह की मौजूदगी में सुनियोजित तरीके से की गई।

वीटा बूथ की अनुमति के लिए तय हुआ था सौदा

मिली जानकारी के अनुसार, चीका के रहने वाले तिलक राम ने वीटा बूथ की अनुमति (परमिशन) के लिए एचएसवीपी कार्यालय में आवेदन किया था। आरोप है कि इस काम को कराने के बदले वहां कार्यरत कर्मचारी संजय कुमार ने उनसे 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में दोनों के बीच 50 हजार रुपये में बात तय हो गई। शिकायतकर्ता तिलक राम ने इसकी सूचना तुरंत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दी।

ऑडियो रिकॉर्डिंग से पुष्टि के बाद बिछाया जाल

शिकायत मिलने पर एसीबी ने मामले की प्राथमिक जांच शुरू की। इस दौरान शिकायतकर्ता और आरोपी कर्मचारी के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग कराई गई, जिसमें रिश्वत मांगने की बात पूरी तरह स्पष्ट हो गई। पुष्टि होने के बाद एसीबी फतेहाबाद की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

रंगे हाथ दबोचा, सरकारी विभागों में हड़कंप

तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को केमिकल लगे 50 हजार रुपये देकर एचएसवीपी कार्यालय भेजा गया। जैसे ही संजय कुमार ने रिश्वत की राशि अपने हाथ में ली, वैसे ही मौके पर पहले से तैनात एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट व इरिगेशन विभाग के कार्यकारी अधिकारी गुरविंदर सिंह की मौजूदगी में आरोपी के पास से रिश्वत के पैसे बरामद कर लिए गए।

एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम  के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि विभाग में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इस बात की भी जांच हो रही है कि इस खेल में विभाग का कोई अन्य अधिकारी तो शामिल नहीं है। इस कार्रवाई के बाद से स्थानीय सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top