Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी हलचल तेज है। बीजेपी से टिकट न मिलने पर नाराज नेता अपना नामांकन वापस ले रहे हैं, और चुनाव आयोग ने राज्य की डीजीपी का ट्रांसफर कर दिया है। इसी बीच, मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने चुनाव में किसी भी उम्मीदवार या पार्टी का समर्थन न करने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपने समर्थकों से भी नामांकन वापस लेने का आग्रह किया। सोमवार नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है। चुनाव 20 नवंबर को होंगे और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

पहले किया था कुछ उम्मीदवारों के समर्थन का ऐलान
जरांगे का यह निर्णय उनकी पहले की रणनीति में एक बड़ा बदलाव है। पहले उन्होंने कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों का समर्थन या विरोध करने का ऐलान किया था।

किसी भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार से नहीं है संबंध
जरांगे ने कहा, “काफी विचार-विमर्श के बाद मैंने राज्य में कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। मराठा समुदाय खुद निर्णय करेगा कि किसे चुनना है और किसे हराना है। मैं किसी भी उम्मीदवार या राजनीतिक दल को समर्थन नहीं दे रहा हूं।”

‘मुझ पर किसी का कोई दबाव नहीं’
जरांगे ने स्पष्ट किया कि उन पर सत्तारूढ़ महायुति या विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) का कोई दबाव नहीं है। उन्होंने कहा, “मराठा हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के आधार पर समुदाय स्वयं निर्णय लेगा।”

रविवार को किया था समर्थन का ऐलान
रविवार को जरांगे ने कहा था कि वे पार्वती और दौंड निर्वाचन क्षेत्रों से दो उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे, लेकिन अब उन्होंने अपने इस फैसले से यू-टर्न लेते हुए किसी भी उम्मीदवार को समर्थन देने से इनकार कर दिया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top