Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व, लोक निर्माण, एवं सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने देश एवं प्रदेशवासियों को दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए हम सभी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लें। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य, योग के लाभ और हजारों तरह के योग के फायदे से लोगों को रूबरू कराना है। दुनिया को योग के प्रति जागरूक करना है।

महाराज ने कहा कि योग हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ने का एक माध्यम है। यह जीवन जीने का एक तरीका है जो हमें शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है। आज इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हम सभी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लेना चाहिए और एक स्वस्थ और खुशहाल भारत के निर्माण में सहयोग देना चाहिए। योग एक ऐसी विधा है जो हमारे कर्मों में कुशलता लाता है। हमें आत्मनिर्भर बनाता है। हमारा स्वाभिमान बढ़ाता है। हमें स्वावलंबन की सनातन परंपरा से जोड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top