Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

प्रयागराज जंक्शन पर श्रद्धालुओं का आना जारी

सीएम योगी ने श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करने के दिए निर्देश 

प्रयागराज। महाशिवरात्रि पर अमृत स्नान के साथ ही बुधवार को महाकुंभ 2025 का समापन हो जाएगा। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी ने महाशिवरात्रि स्नान पर्व के इस महत्वपूर्ण आयोजन की सुरक्षा और व्यवस्था के संदर्भ में पूरी स्थिति का जायजा लिया। गोरखपुर में वह सुबह से ही गोरखनाथ मंदिर स्थित कंट्रोल रूम में पहुंच गए और टीवी पर स्नान पर्व की लाइव फीड पर मॉनीटरिंग करते रहे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी न हो। साथ ही सीएम योगी ने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। वह टीवी पर महाकुंभ नगर के साथ ही पूरे प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सुविधाओं की लाइव फीड देखते रहे।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मेला आज 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन समाप्त होगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकुंभ मेले के दौरान पवित्र स्नान के लिए प्रयागराज जंक्शन पर श्रद्धालुओं का आना जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी घाटों पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करें। साथ ही, उन्होंने आस्था के इस महान पर्व पर प्रशासन की तत्परता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।  मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया, ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं को बिना किसी समस्या के त्रिवेणी संगम में स्नान का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top