Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

 

मनीष खंडूड़ी आज शामिल होंगे भाजपा में, कांग्रेस में टिकट की जंग जारी

देहरादून। प्रदेश की पांच में से तीन लोकसभा टिकट फाइनल करने के बाद भाजपा ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। उधर, कांग्रेस छोड़ने वाले मनीष खंडूडी आज भाजपा में शामिल होने जा रहे है। कांग्रेस में टिकट को लेकर जारी जंग के बीच खंडूड़ी के भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच पार्टी में अंदरूनी सियासत बढ़ गयी है। मनीष खंडूड़ी 2019 में पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर हार गए थे। इधर, शनिवार को भाजपा ने प्रचार वाहन को रवाना किया । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, चुनाव प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री, दुष्यंत कुमार गौतम व प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने भाजपा महानगर कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया ।

इसमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से आम लोग रूबरू हो सकेंगे । इस मौके पर भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेश बंसल केबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित अन्य विधायक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे । भाजपा का कहना है कि जिस तरह से केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न योजनाएं चल रही हैं इसका आम लोगों को फायदा मिल सके इसलिए प्रचार वाहन को रवाना किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top