Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि

 सलमान खान सहित कई हस्तियां पहुंचीं लीलावती अस्पताल

मुंबई। शनिवार शाम को महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की बांद्रा में उनके बेटे के ऑफिस के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त वह अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर थे। गोलियों की बौछार के बाद उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस खबर ने हर किसी को सदमे में डाल दिया है।

सलमान खान ने रोका ‘बिग बॉस 18’ का शूट
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, जो बाबा सिद्दीकी के करीबी माने जाते हैं, को जैसे ही इस दुखद घटना की जानकारी मिली, उन्होंने ‘बिग बॉस 18’ की शूटिंग को बीच में ही रद्द कर दिया। सलमान खान रात में ही अस्पताल पहुंच गए। उनके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा भी सिद्दीकी के परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे।

दो आरोपियों की गिरफ्तारी, एक अभी भी फरार
पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी उत्तर प्रदेश से और दूसरा हरियाणा से पकड़ा गया है, जबकि तीसरा हमलावर अभी फरार है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना की कड़ी निंदा की और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि कानून किसी को अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

फरवरी में कांग्रेस छोड़ी थी
बाबा सिद्दीकी ने इसी साल फरवरी में कांग्रेस छोड़कर एनसीपी (राकांपा) में शामिल हुए थे। उन्होंने करीब 48 साल तक कांग्रेस पार्टी में अपनी सेवाएं दीं। 1999, 2004 और 2009 में तीन बार वह बांद्रा पश्चिम से कांग्रेस के विधायक चुने गए थे। उनके बेटे जीशान सिद्दीकी वर्तमान में बांद्रा पूर्व से कांग्रेस विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top