Headline
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगे 11,733 बीएलओ
न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहल-मुख्यमंत्री
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
नोएडा में ऑनलाइन बेटिंग ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 2.4 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
सूबे के स्कूलों में अनिवार्य होगा एनसीसी, एनएसएस व स्काउट- डाॅ. धन सिंह रावत

मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में इस वारदात की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने गैंगस्टर को चुनौती देते हुए कहा, “अगर कानून इजाजत दे, तो वह 24 घंटे के भीतर लॉरेंस बिश्नोई के पूरे नेटवर्क को खत्म कर देंगे।”

पप्पू यादव का बयान पप्पू यादव ने कहा कि बिश्नोई पहले भी पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला और करणी सेना प्रमुख की हत्या में शामिल रहा है और अब वह एक उद्योगपति सह राजनेता की हत्या में शामिल है। उन्होंने महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और कहा, “जेल में बैठा एक अपराधी सरकार को चुनौती दे रहा है और लोग मूकदर्शक बने हुए हैं।”

तेजस्वी यादव की आलोचना बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी महाराष्ट्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि बाबा सिद्दीकी की हत्या राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का प्रमाण है। तेजस्वी यादव ने सिद्दीकी से अपने व्यक्तिगत संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि वह अक्सर उनसे मुंबई में मिलते थे।

हत्या की घटना ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त बाबा सिद्दीकी (66) की शनिवार रात बांद्रा ईस्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तीन लोगों ने दशहरा उत्सव के दौरान उन्हें गोलियां मारीं। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की जांच जारी मुंबई पुलिस ने इस मामले में 15 टीमें गठित की हैं, जो विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही हैं, जिनमें सुपारी देकर हत्या, राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता या अन्य संभावित कारण शामिल हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top