Headline
टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार
बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका
मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर
मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट
सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री

रविवार को थी ड्यूटी, कार्यालय नहीं पहुंचे तो कर्मचारियों ने किया फोन; जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसी को भेजा

देहरादून/कालागढ़। सिंचाई विभाग के शिविर प्रबंध खंड में तैनात अवर अभियंता अनिल कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत हो गई। रविवार को वह अपने आवास के बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिले। प्रारंभिक जांच में बाथरूम में लगे गीजर से करंट लीक होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, अनिल कुमार कालागढ़ की नई कॉलोनी में रहते थे। रविवार को उनकी ड्यूटी थी, लेकिन वह कार्यालय नहीं पहुंचे। इस पर विभागीय कर्मचारियों ने उन्हें फोन किया। कई बार कॉल करने के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से संपर्क किया और घर जाकर उनकी कुशलक्षेम जानने का अनुरोध किया।

पड़ोसी जब उनके आवास पर पहुंचा तो अनिल कुमार बाथरूम में बेहोश पड़े मिले। इसकी सूचना तत्काल विभाग को दी गई। इसके बाद विभागीय कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान अनिल कुमार की मौत की पुष्टि हुई। उनके दाएं हाथ पर करंट लगने का निशान भी मिला।

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ममगाईं के अनुसार, अनिल कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक तौर पर बाथरूम में लगे गीजर से करंट लीक होने की आशंका है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

काशीपुर में रहता है परिवार

अनिल कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम रूखुड़ियों के निवासी थे। उनका परिवार काशीपुर में रहता है। उनकी पत्नी और बेटी जसपुर, ऊधमसिंह नगर में रहते हैं, जहां उनकी बेटी पढ़ाई कर रही है। वहीं, उनका बेटा लक्ष्य दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता है।

घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में शोक छा गया। अचानक हुई इस घटना से परिचितों और विभागीय कर्मचारियों में भी दुख का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top