Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

डीजीपी को बताईं फिल्म विकास परिषद की गतिविधियां

देहरादून। उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से भेंट कर फिल्म विकास परिषद की गतिविधियों से अवगत कराया।

डॉ. उपाध्याय ने पुलिस महानिदेशक सेठ को नई फिल्म नीति 2024 की जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने में पुलिस विभाग की भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। फिल्म शूटिंग अनुमति के लिये प्रत्येक जनपद में पुलिस विभाग द्वारा एक नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है। जिससे अनुमति प्रक्रिया में सुगमता आ रही है।

देश-विदेश के फिल्म निर्माता उत्तराखण्ड के शांत वातावरण एवं अच्छी कानून व्यवस्था से प्रभावित होकर फिल्मों के निर्माण के लिये यहां आते हैं।

दीपम सेठ ने उत्तराखण्ड फिल्म नीति की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग द्वारा फिल्म निर्माताओं को सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के लिये हर संभव सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पुलिस विभाग के सभी पुलिस अधीक्षकों, जनपदीय नोडल अधिकारियों एवं फिल्म विकास परिषद की एक संयुक्त बैठक कर शूटिंग अनुमति प्रक्रिया में पुलिस विभाग से जुड़े सभी पक्षों पर विस्तृत विचार विमर्श भी किया जायेगा। श्री सेठ ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस राज्य को एक आदर्श फिल्म फ्रेंडली डेस्टिनेशन बनाने के लिये हर प्रकार से सहयोग करेगी।

इस अवसर पर डॉ. उपाध्याय द्वारा पुलिस महानिदेशक को उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद का स्मृति चिन्ह एवं नई फिल्म नीति की पुस्तिका भेंट की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top