Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात कांग्रेस के एक सीटिंग विधायक का टिकट कटते ही वे तुरंत समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए और वहां से टिकट भी हासिल कर लिया।

बरही सीट पर मचा सियासी हड़कंप
गुरुवार रात करीब 11:30 बजे कांग्रेस ने झारखंड के लिए अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें हजारीबाग की बरही सीट से पार्टी के सीटिंग विधायक उमाशंकर यादव अकेला का नाम हटाकर अरुण साहू को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। उमाशंकर यादव को टिकट मिलने का आश्वासन मिला था, और उन्होंने शुक्रवार को नामांकन का ऐलान भी कर रखा था।

170 किलोमीटर का रातों-रात सफर
टिकट कटने की खबर मिलते ही उमाशंकर यादव ने रातों-रात लगभग 170 किलोमीटर का सफर तय किया और सुबह 4 बजे डाल्टनगंज पहुंचकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव से मुलाकात की। इसके तुरंत बाद उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली और बरही से सपा प्रत्याशी के रूप में टिकट हासिल कर लिया।

पैसा लेकर टिकट बांटने का आरोप
उमाशंकर यादव ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि टिकट के लिए उनसे दो करोड़ रुपये की मांग की गई थी। पैसे देने से मना करने पर उनका टिकट काट दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ईमानदार नेताओं को तवज्जो नहीं दी जा रही है। दूसरी ओर, सपा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने दावा किया कि झारखंड में समाजवादी पार्टी के सहयोग के बिना सरकार बनाना मुश्किल होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top