Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि

मुम्बई: जावेद जाफरी बॉलीवुड के लाजवाब अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं और उन्होंने सिर्फ एक विलेन के रूप में ही नहीं, बल्कि एक कॉमेडियन के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है। आज, वह 61 साल के हो गए हैं, लेकिन पर्दे पर उनका काम देखकर आज भी उनके फैंस उनका दीवाना हो जाते हैं। इंडस्ट्री में उन्हें एक मल्टी-टैलेंटेड स्टार के रूप में जाना जाता है। आइए जानते हैं उनके जीवन के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में।

मशहूर कॉमेडियन सैयद इश्तियाक के बेटे हैं जावेद
जावेद जाफरी का जन्म मशहूर कॉमेडियन जगदीप यानि सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी के घर हुआ था। जगदीप ने तीन बार शादी की थी। उनकी पहली पत्नी का नाम नसीम बेगम था, दूसरी पत्नी सुघरा बेगम और तीसरी पत्नी का नाम नाजिमा था। उनके छह बच्चे हुए, जिनमें से जावेद और छोटे भाई नावेद जाफरी का नाम शामिल है। इन दोनों भाइयों ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।

जानें क्यों अपने पिता से करते थे नफरत
जावेद जाफरी के पिता जगदीप जाफरी एक मशहूर कॉमेडियन थे, जिनका योगदान फिल्मों जैसे ‘शोले’ और ‘अंदाज अपना-अपना’ में बेहतरीन हास्य कलाकार के रूप में रहा। हालांकि, जावेद अपने पिता से खुश नहीं थे क्योंकि वह नशे और जुआ खेलने में अपना समय बर्बाद करते थे। इस वजह से जावेद को अपने पिता से नफरत हो गई थी।

जावेद लेकर आए थे पहला डांस रियलिटी शो
आजकल टीवी पर डांस रियलिटी शो की भरमार है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहला डांस रियलिटी शो लाने का श्रेय जावेद जाफरी को जाता है। इस शो का नाम था ‘बूगी वूगी’, जो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हुआ था। जावेद जाफरी के साथ इस शो को नावेद जाफरी, आशु जैन और रवि बहल ने भी निर्देशित किया था। यह शो तकरीबन 15 साल तक चलता रहा और बहुत हिट हुआ। शो का आखिरी एपिसोड 30 मार्च, 2014 को प्रसारित हुआ था।

जानें कैसा है जावेद का परिवार
जावेद जाफरी का परिवार लाइमलाइट से दूर रहता है। उनकी पत्नी का नाम हबीबा जाफरी है। जावेद के तीन बच्चे हैं, जिनमें उनकी बेटी अलाविया और दो बेटे मीजान और अब्बास जाफरी शामिल हैं। मीजान ने 2019 में फिल्म ‘मलाल’ से बॉलीवुड में कदम रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top