Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अपने सियासी कदम से लोगों को हैरत में डाल रहे हैं। पटना में रविवार को चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर सीएम नीतीश का एक अलग ही रूप देखने को मिला, जब उन्होंने बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का पैर छूकर उनका सम्मान किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

आरके सिन्हा का क्यों छुआ पैर?
पटना सिटी के नोजर घाट पर स्थित आदि चित्रगुप्त मंदिर में चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था, जिसमें आरके सिन्हा भी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंदिर की व्यवस्थाओं और पुनर्निर्माण कार्य को लेकर विशेष निर्देश दिए थे, जिसके लिए सिन्हा ने उनका आभार जताया। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके पैर छूकर आभार व्यक्त किया, जिससे वहां मौजूद लोग चकित रह गए।

पैर छूने के बाद गले भी लगे
मंच से आरके सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार की मंदिर के प्रति विशेष रुचि की तारीफ की। इसके बाद, नीतीश कुमार अपनी सीट से उठकर आरके सिन्हा की ओर बढ़े और उनका पैर छूकर उन्हें सम्मानित किया। सिन्हा ने उन्हें रोकने की कोशिश की और नीतीश कुमार को गले लगाया।

पहले भी नेताओं के पैर छूते नजर आए हैं नीतीश
नीतीश कुमार का किसी वरिष्ठ नेता के पैर छूना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले लोकसभा चुनाव के बाद संसद में एनडीए नेताओं की बैठक के दौरान भी नीतीश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छुए थे।

सियासी हलचलें फिर से तेज
सीएम नीतीश कुमार के इस कदम से सियासी हलचलें फिर से तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top