Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है, ऐसे में लोग कई प्रयास करते हैं, कुछ लोग तो घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं। ऐसे में अक्सर लोग चेहरे पर हल्दी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हल्दी को सीधा चेहरे पर लगाना त्वचा के लिए सही होता है या नहीं?

हल्दी के नुकसान
हल्दी को सदियों से त्वचा के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन हल्दी को सीधे चेहरे पर लगाने के नुकसान हो सकते हैं, कुछ लोगों को हल्दी से त्वचा जलन, खुजली और लालिमा जैसी समस्या होने की संभावना रहती है। इसके अलावा हल्दी में थोड़ा सुखाने वाला प्रभाव होता है, इसलिए सूखी त्वचा वाले लोगों को इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

यही नहीं कुछ लोगों को हल्दी सीधे चेहरे पर लगाने से लाल फुंसियां होने लगती है. इसका सीधा इस्तेमाल करने से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है. आप कुछ चीजों में हल्दी को मिलकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं, इसके इस्तेमाल के बारे में.

ऐसे करें हल्दी का इस्तेमाल
हल्दी पाउडर को आप दूध, दही या शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बना ले। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगाए, फिर धो लें. इसके अलावा आप हल्दी पाउडर को बेसन के साथ मिलकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए आपको हल्दी और बेसन को मिलाकर थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बनाना होगा। इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं, फिर धो लें।

हल्दी पाउडर और चंदन पाउडर को मिलकर थोड़ा पानी डालकर इसका पेस्ट बना ले। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं 20 मिनट के बाद इसे धो ले। ऐसा करने से पहले आप पैच टेस्ट जरूर करे. इसका इस्तेमाल कर आप आसानी से चेहरे को चमकदार बना सकते हैं। ध्यान रहें कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top