Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

नई दिल्ली: अमेरिका के अटलांटा में एक भारतीय छात्र की जन्मदिन के जश्न के दौरान हुई एक दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान आर्यन रेड्डी (23) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आर्यन रेड्डी अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रहा था, तभी गलती से उसकी हंटिंग गन से गोली चल गई जो सीधे उसके सीने में जा लगी। घटना की सूचना मिलते ही दोस्तों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आर्यन रेड्डी तेलंगाना के भुवनागिरी जिले के रहने वाले थे और वर्तमान में अटलांटा के कंसास स्टेट यूनिवर्सिटी में मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई कर रहे थे। अपनी पढ़ाई और मेहनत के लिए जाने जाने वाले आर्यन की अचानक हुई मौत से उनके परिवार, दोस्तों और शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है। आर्यन का पार्थिव शरीर आज रात तेलंगाना पहुंचने की उम्मीद है।

अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर कैसे यह दुर्घटना हुई। यह भी जांचा जा रहा है कि क्या हथियार को संभालते समय सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं। आर्यन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार पूरी तरह से टूट गया है। आर्यन के शिक्षकों और दोस्तों ने बताया कि वह एक मेहनती और होशियार छात्र था। उसकी मौत से सभी सदमे में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top