Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकवादी हमलों ने एक बार फिर से केंद्र की एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विपक्ष ने इन हमलों के मद्देनजर केंद्र सरकार की सुरक्षा नीतियों पर सवाल खड़े करते हुए पीएम मोदी को घेरा है। शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की। गुरुवार शाम घाटी के गुलमर्ग में आतंकियों द्वारा सेना के काफिले पर घात लगाकर की गई गोलीबारी में दो जवान शहीद हो गए और दो पोर्टरों की मौत हो गई। इसी सप्ताह आतंकियों ने कई मजदूरों और एक डॉक्टर को भी मौत के घाट उतारा।

राहुल गांधी ने जताया शोक
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, “गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर में सेना के वाहन पर हुए कायराना हमले में हमारे वीर जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। हमले में दो पोर्टर्स ने भी अपनी जान गंवा दी। शहीदों को नमन करता हूं और सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

केंद्र की नीतियों पर उठाए सवाल
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा, “केंद्र की एनडीए सरकार की नीतियां जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और शांति स्थापित करने में पूरी तरह विफल रही हैं। दावों के विपरीत प्रदेश निरंतर आतंकी गतिविधियों, जवानों पर हमलों और नागरिकों की लक्षित हत्याओं के कारण असुरक्षित बना हुआ है। सरकार को तत्काल जवाबदेही लेकर वादी में अमन बहाल करना चाहिए।”

सेना के काफिले पर हमला
गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकियों ने सेना के वाहनों पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के दो जवान शहीद हो गए और दो पोर्टर मारे गए। काफिला नागिन पोस्ट की ओर जा रहा था, तभी आतंकियों ने लगभग 6 किमी दूर बोटापथरी में काफिले पर गोलीबारी कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top