Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि

देहरादून। ओएनजीसी चौक पर ट्रक और इनोवा की टक्कर से छह युवाओं की दर्दनाक मौत के मामले में आरोपी कंटनेर ड्राइवर को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर सकती है। उसकी पहचान मेरठ के अभिषेक चौधरी के तौर पर हुई है। इस बीच हादसे में घायल सिद्धेश की हालत में पहले से सुधार हुआ है, हालांकि वह बोलने में असमर्थ है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत लगभग खतरे से बाहर है।

विवेचना में पता चला है कि कंटेनर (एचआर 55जे 4348) गुड़गांव के पटेल नगर में यूआरसी लॉजेस्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा आपसी एग्रीमेंट के आधार पर सहारनपुर निवासी नरेश गौतम को बेचा गया था, जिसे पंजीकृत नहीं करवाया था। नरेश ने एक ड्रिल मशीन कंटेनर के जरिए देहरादून भेजी थी।

उस रात कंटेनर पर मेरठ निवासी अभिषेक चौधरी बतौर ड्राइवर सवार था, हालांकि उसके साथ एक अन्य शख्स भी सवार बताया जा रहा है। पुलिस अभिषेक को जल्द गिरफ्त में लेने की बात कह रही है, जिससे पता चल सकेगा कि उसके साथ दूसरा शख्स कौन सवार था। हादसा किस तरह से हुआ, उनके पास कंटनेर के चालन से संबंधित सभी दस्तावेज थे या नहीं, आदि सवालों पर पूछताछ होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top