Headline
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
दून पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

बागेश्वर : जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में बैंकिंग योजनाओं, वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों और सरकारी लाभार्थी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

डीएम ने ऋण-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) में सुधार पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बैंक वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए शिविरों में सक्रिय भागीदारी करें और पात्र लाभार्थियों को ऋण एवं बैंकिंग योजनाओं की पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं।

उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) आवेदनों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि विभागों से प्राप्त आवेदनों में कितने आवेदन निरस्त किए गए हैं, इसकी विस्तृत रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि पात्र किसानों के आवेदनों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने लंबित आवेदनों पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी योजना का आवेदन बिना उचित कारण लंबित नहीं रहना चाहिए और सभी मामलों का तय समय सीमा में निस्तारण किया जाए।

लीड बैंक अधिकारी सुखविन्द्र कादयान ने जानकारी दी कि मार्च 2026 तक जनपद का ऋण-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) 26.98 प्रतिशत दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top