Headline
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
दून पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

विभिन्न पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की उठाई मांग 

देहरादून। उत्तराखंड में लंबित भर्तियों को लेकर बेरोजगार युवाओं का आक्रोश एक बार फिर सड़क पर दिखाई दिया। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने सचिवालय कूच कर सरकार से जेई और एई समेत विभिन्न पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को तत्काल पूरा करने की अपील की।

मंगलवार को उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले जुटे सैकड़ों अभ्यर्थी सचिवालय की ओर मार्च के लिए निकले। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लंबे समय से विभिन्न विभागों में रिक्त पद होने के बावजूद भर्ती विज्ञापन जारी नहीं किए जा रहे हैं, जिससे हजारों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

युवाओं ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से जूनियर इंजीनियर (JE) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के पदों पर शीघ्र भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग की। साथ ही सभी लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और नियमित भर्ती कैलेंडर लागू करने की भी मांग रखी, ताकि अभ्यर्थियों को तैयारी और चयन प्रक्रिया को लेकर स्पष्टता मिल सके।

प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने सरकार की रोजगार संबंधी नीतियों पर भी सवाल उठाए और विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की।

प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top