Headline
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों पर केंद्रित होंगी गतिविधियां
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

मोदी कैबिनेट के केंद्रीय विद्यालय खोलने के फैसले पर सीएम धामी ने जताया आभार

देहरादून। देश भर में 85 व उत्तराखण्ड में चार नये केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे। मोदी कैबिनेट की हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इस फैसले से 5,388 स्थायी नौकरियों का सृजन होगा। 28 नये नवोदय विद्यालय भी खोले जाएंगे। सीएम धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा देश में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय के तहत उत्तराखंड में भी 4 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे।

इस निर्णय के लिए समस्त उत्तराखंडवासियों की ओर से प्रधानमंत्री और केंद्रीय कैबिनेट का हृदय से आभार एवं अभिनंदन। इन स्कूलों को ₹5,872.08 करोड़ (लगभग) की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा। जो 82,560 छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे और 5,388 स्थायी नौकरियों का सृजन करेंगे। यह पहल न केवल देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए आयाम स्थापित करेगी, बल्कि दूरदराज क्षेत्रों में भी आधुनिक एवं सुलभ शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top