Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का 55वां संस्करण गोवा में 20 से 28 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव में राज्य के सांस्कृतिक परिदृश्य को प्रमुखता से उभारा जाएगा। इसके साथ ही, 18वां फिल्म बाजार भी 20 से 24 नवंबर तक चलेगा, जो फिल्म निर्माताओं और उद्योग के पेशेवरों को आपसी सहयोग और कला के प्रदर्शन का बड़ा मंच प्रदान करेगा।

इस साल, फिल्म बाजार का व्यूइंग रूम मैरियट रिज़ॉर्ट में स्थापित किया गया है, जिसमें भारत और दक्षिण एशिया की बेहतरीन फिल्मों की विविध श्रेणियों को शामिल किया गया है। व्यूइंग रूम में 208 फिल्मों का प्रदर्शन होगा, जिनमें 145 फीचर फिल्में, 23 मध्यम अवधि की फिल्में और 30 लघु फिल्में शामिल हैं।

फिल्म बाजार की अनुशंसाएं (एफबीआर)
फिल्म बाजार अनुशंसा सूची में 27 फिल्म प्रोजेक्ट्स शामिल किए गए हैं, जिनमें 19 फीचर फिल्में, 3 मध्यम अवधि की फिल्में, 2 लघु फिल्में और 3 पुनः निर्मित क्लासिक फिल्में हैं। एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक पृथुल कुमार ने कहा कि एफबीआर का उद्देश्य न केवल फिल्मों को मान्यता देना है, बल्कि कहानीकारों को सशक्त बनाना है ताकि वे अपनी रचनात्मकता दर्शकों के सामने रख सकें।

फिल्म बाजार का व्यूइंग रूम एक सीमित पहुंच वाला मंच है, जो निर्माता और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को जोड़ता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top