Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न को आगे बढ़ाते हुए गृह मंत्रालय देश में सुरक्षित साइबर स्पेस निर्माण के लिए कृत संकल्प है।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में अमित शाह ने बताया कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) ने इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। गृह मंत्री ने साइबर-सुरक्षित भारत के निर्माण के मिशन को गति प्रदान करने में प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन के सक्रिय योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो संदेश में कहा कि देश और दुनिया में बढ़ रहा साइबर अपराध चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय का भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र इसके नियंत्रण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। बच्चन ने यह भी कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के आग्रह पर वे इस अभियान से जुड़े हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हम सब साथ मिलकर देश को इस समस्या से मुक्त कराएं। थोड़ी सी समझदारी और सावधानी हमें साइबर अपराधियों से बचा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top