Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि

लखनऊ: यूपी के मथुरा में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं ताकि उनका समुचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही सीएम योगी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

हादसे की जानकारी
मथुरा में गुरुवार सुबह हुए इस भीषण सड़क हादसे में चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जिसमें दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। सभी मृतक और घायल बिहार के गया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ये मजदूर अलीगढ़ से कोसी होकर मजदूरी करने के लिए हरियाणा जा रहे थे और पिकअप में सवार थे।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब पांच बजे वाहन चालक को नींद की झपकी लगी, जिसके चलते पिकअप बिजली के खंभे से टकरा गई। इस टक्कर के बाद गाड़ी में करंट दौड़ गया, जिससे लोग डरकर इधर-उधर कूदने लगे। इसी बीच, करंट से बचने के लिए पिकअप चालक ने गाड़ी बैक किया और सड़क पर गिरे लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

मृतकों का पोस्टमार्टम
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन इस मामले में जांच कर रहा है और फरार चालक की तलाश जारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top