Headline
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा
सीएम धामी का स्पष्ट संदेश—परंपराएं अपनी जगह, लेकिन ज्ञान-विज्ञान, साइंस, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और AI को अपनाना होगा
मुख्य सचिव ने की प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा, रोपवे परियोजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश
मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
बनबसा में प्रबुद्धजनों से मिले सीएम धामी, विकास योजनाओं और ‘आदर्श उत्तराखंड’ पर की चर्चा
ड्रग फ्री उत्तराखंड से विकसित भारत-2047 तक, बनबसा में सीएम धामी का युवाओं से संवाद

देहरादून। गुप्तकाशी पुलिस ने हेली टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह ऑनलाइन भुगतान के जरिए लोगों से लाखों की ठगी कर चुका है। गुजरात के एक यात्री से इन्होंने करीब दो लाख रुपये हड़प लिए थे।

गुजरात के सूरत निवासी सूर्यप्रकाश मिश्रा ने थाना गुप्तकाशी में 7 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक फर्जी हेली कंपनी की वेबसाइट देखकर उन्होंने 32 यात्रियों के टिकट बुक करने की बात तय की थी। व्हाट्सएप चैटिंग के माध्यम से बुकिंग फाइनल हुई और उन्हें एक अकाउंट नंबर भेजा गया। मिश्रा ने 1,91,812 रुपये ऑनलाइन जमा कर दिए, लेकिन भुगतान के बाद न तो टिकट मिले और न ही सामने वाले ने फोन रिसीव किया।

एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि करीब दो माह की जांच के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया। जांच में आरोपियों के 18 बैंक खाते और कई मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। ठगी के मास्टरमाइंड को बिहार के नवादा और अन्य तीन आरोपियों को ओडिशा के मयूरगंज से पकड़ा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकर्षण गुप्ता (18) निवासी बिहार, अनंत कुमार सिंह (25), सौभाग्य शेखर महतो (26) और दौलागोबिंदा (ओडिशा निवासी) के रूप में हुई है। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की भी छानबीन कर रही है।

मास्टरमाइंड का खेल
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी आकर्षण गुप्ता ही व्हाट्सएप कॉल और टेलीग्राम का इस्तेमाल कर पीड़ितों से बातचीत करता था। उसने अपने साथियों के नाम से सिम, खाते और एटीएम कार्ड लिए हुए थे। रकम मिलते ही वह तुरंत खाते से पैसा निकाल लेता और अपने साथियों को मामूली हिस्सा देकर बाकी रकम खुद रख लेता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top