Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के एक हफ्ते बाद भी नई सरकार का गठन नहीं हो सका है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लगातार तीसरी बार राज्य में जीत दर्ज की है, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। अब तक BJP ने मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान नहीं किया है।

इस बीच, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ ग्रहण और CM पद को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। चंडीगढ़ में ANI से बातचीत में उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

17 को होगी नई सरकार का शपथ ग्रहण
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, “मैं हरियाणा की जनता का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने तीसरी बार BJP की सरकार को चुना। केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त हो चुके हैं और कल (बुधवार) विधायक दल की बैठक में नेता चुना जाएगा। 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण होगा।”

आगामी चुनावों पर क्या बोले सैनी?
सीएम सैनी ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं से जनता को लाभ हुआ है और उन्हें मोदी सरकार पर भरोसा है। उन्होंने दावा किया कि इन राज्यों में भी BJP सरकार बनाएगी।

पर्यवेक्षक नियुक्त
BJP संसदीय बोर्ड ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को हरियाणा में विधायक दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top