Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि

नई दिल्ली – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने पर लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा, “यदि हरियाणा का भविष्य बदलना है तो ईवीएम का बटन दबाने की गूंज दिल्ली तक सुनाई देनी चाहिए।” लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि हरियाणा में 36 बिरादरी, सबकी हिस्सेदारी वाली सरकार बनानी है।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “हरियाणा के 36 बिरादरी समेत सभी लोगों से अपील है कि वोट जरूर डालें। आपका एक वोट हरियाणा को खुशहाली और सामाजिक न्याय के रास्ते पर ले जाएगा।” उन्होंने प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और अन्य समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में हरियाणा को इन समस्याओं के अलावा कुछ नहीं मिला है।

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा, “किसानों की समृद्धि, युवाओं के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और हर वर्ग की भागीदारी के लिए वोट करें। कांग्रेस को दिया आपका हर वोट संविधान की रक्षा करेगा और भाजपा के अत्याचारों के खिलाफ आपका हथियार बनेगा।”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी लोगों से अपील की और कहा, “भारी संख्या में मतदान करिये और अत्याचारी शासन को हराकर हरियाणा के लिए एक नए सवेरे का आगाज करिये।”

हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है, और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top