Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने सभी को हैरान कर दिया है। तमाम एग्जिट पोल में कांग्रेस की बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया गया था, लेकिन नतीजों के रुझानों में बीजेपी सत्ता में वापसी करती नजर आई। अगर ये रुझान नतीजों में बदल जाते हैं, तो बीजेपी हरियाणा में जीत की हैट्रिक पूरी कर लेगी। इस बीच, सियासी गलियारों में इन नतीजों को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

कांग्रेस में सीएम पद पर रही असमंजस
चुनाव के दौरान कांग्रेस के भीतर सबसे बड़ा मुद्दा यह था कि अगर पार्टी सत्ता में आती है, तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला जैसे नाम लगातार चर्चा में रहे। यहां तक कि बीजेपी भी कांग्रेस के सीएम चेहरे को लेकर बयानबाजी करती रही।

बीजेपी ने उठाया कुमारी शैलजा का मुद्दा
बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा को लेकर एक और बड़ा मुद्दा उठाया। बीजेपी का आरोप था कि कांग्रेस दलित नेता कुमारी शैलजा का अपमान कर रही है। इस आरोप के साथ बीजेपी ने शैलजा को अपनी ओर से सहानुभूति दिखाने की कोशिश की।

कांग्रेस ने नकारे आरोप
हालांकि, कांग्रेस और कुमारी शैलजा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। कुमारी शैलजा ने कहा कि बीजेपी के पास कोई असली मुद्दा नहीं है, इसलिए वह बेबुनियाद आरोप लगा रही है। शैलजा ने यहां तक कहा, “मेरी रगों में कांग्रेस का खून है। मेरे पिता जी कांग्रेस के तिरंगे में लिपटे थे और मैं भी कांग्रेस के तिरंगे में लिपट जाऊंगी।”

दलितों के अपमान का मुद्दा बना कांग्रेस के लिए भारी
बीजेपी ने लगातार कांग्रेस पर दलितों के अपमान का आरोप लगाया और कुमारी शैलजा के प्रति सहानुभूति जताई। सियासी विशेषज्ञों का मानना है कि दलित वोट बैंक, जो हरियाणा की करीब 20 सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाता है, इस मुद्दे से प्रभावित हुआ। यह माना जा रहा है कि दलितों के अपमान के आरोप ने कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचाया और बीजेपी को इसका फायदा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top