Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों में कांग्रेस की उम्मीदें धराशायी होती दिख रही हैं। अब तक के रुझानों में साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एक बार फिर से राज्य में सरकार बनाने जा रही है, जबकि कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार करने से 10 सीटें दूर है। इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को सीख देते हुए कहा है कि चुनावों में कभी भी “अति आत्मविश्वासी” नहीं होना चाहिए।

केजरीवाल की कांग्रेस को नसीहत
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के नगर पार्षदों को संबोधित करते हुए हरियाणा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “हरियाणा के चुनाव परिणामों का सबसे बड़ा सबक यही है कि किसी को भी चुनाव में अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए। किसी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए, हर चुनाव और हर सीट चुनौतीपूर्ण होती है।”

आप और कांग्रेस के बीच मतभेद
हरियाणा विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर आप और कांग्रेस के बीच मतभेद सामने आए थे। कांग्रेस ने आप से 9 सीटों की मांग की थी, जिसे आप ने ठुकरा दिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने 90 में से 89 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे, लेकिन अब तक के रुझानों के मुताबिक, पार्टी एक भी सीट पर बढ़त नहीं बना सकी है। बीजेपी और कांग्रेस के सामने आप के सभी उम्मीदवार पिछड़ते नजर आए, और इस बार भी ‘आप’ का खाता नहीं खुला है।

दिल्ली चुनाव के लिए केजरीवाल की तैयारी
हरियाणा चुनाव के परिणामों के बीच, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के पार्षदों को फरवरी 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तैयारी करने को कहा है। उन्होंने पार्षदों से कहा कि अपने-अपने वार्डों में कूड़े के उचित संग्रह और निपटान को सुनिश्चित करें, ताकि आगामी चुनाव में पार्टी मजबूती से आगे बढ़ सके। “इस चुनाव में आपकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। हम चुनाव जीतेंगे, बशर्ते आप अपने इलाकों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करें,” केजरीवाल ने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top