Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

कांग्रेस नेता हरीश रावत बोले– पूरा देश पाकिस्तान की नीतियों से आक्रोशित

देहरादून। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने इस मैच को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पूरा देश पाकिस्तान की दोहरी नीतियों से आक्रोशित है।

रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रुख का समर्थन करते हुए कहा कि खून और खेल, खून और कूटनीति, खून और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते। पाकिस्तान लगातार भारत की धरती पर खून-खराबा चाहता है और आतंकवाद को बढ़ावा देता है। जब तक पाकिस्तान अपनी नीतियां नहीं बदलता और आतंकवाद पर रोक नहीं लगाता, तब तक उससे किसी भी तरह का संबंध रखना उचित नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश दिया जाए। यह संदेश केवल पाकिस्तान तक ही सीमित न रहे, बल्कि उन देशों तक भी पहुंचे जो एक ओर पाकिस्तानी सेना के साथ तालमेल रखते हैं और दूसरी ओर भारत के दोस्त होने का दावा करते हैं। रावत ने दो टूक कहा कि पाकिस्तान की हकीकत एक आतंकी राष्ट्र के रूप में दुनिया के सामने रखी जानी चाहिए, ताकि वहां की जनता भी समझ सके कि भारत उनका दुश्मन नहीं बल्कि पड़ोसी भाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top