Headline
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
चारधाम यात्रा 2026 को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का ऐतिहासिक पहल , ड्रोन से होगी कूड़ा और प्लास्टिक वेस्ट की मॉनिटरिंग
’मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
CM हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन
सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में युगांतकारी कदम – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
“युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत” – सीएम धामी

दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के खराब स्तर को देखते हुए सरकार लगातार लोगों से पराली न जलाने की अपील कर रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने किसानों से धान की पराली में आग न लगाने का अनुरोध किया है, लेकिन कुछ किसान इस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। इसी लापरवाही के कारण फिरोजपुर जिले के जयमलवाला गांव में धान की पराली में आग लगने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि तीन युवक बुरी तरह झुलस गए।

अस्पताल में भर्ती घायल युवक
कमाला बोधला गांव के गुरप्रीत सिंह और जश्नप्रीत सिंह तथा वस्ती बागेवाला के अनमोल प्रीत सिंह दिवाली का सामान खरीदने के लिए कस्बा मल्लांवाला जा रहे थे। रास्ते में किसान अशोक कुमार मोगा और मेशा ने अपने खेत में धान की पराली को आग लगा दी थी। इसी दौरान रास्ते में धुएं और आग की लपटों के कारण इनकी बाइक गिर गई, जिससे तीनों युवक आग की चपेट में आ गए।

तीनों युवक खतरे से बाहर
घायल युवकों को मल्लांवाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। राज्य के पटियाला, फिरोजपुर, और मानसा जैसे जिलों में पराली जलाने की घटनाओं में तेजी आई है। अकेले संगरूर में 89 मामले दर्ज हुए हैं, जो इस मामले में सबसे आगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top