Headline
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
चारधाम यात्रा 2026 को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का ऐतिहासिक पहल , ड्रोन से होगी कूड़ा और प्लास्टिक वेस्ट की मॉनिटरिंग
’मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
CM हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन
सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में युगांतकारी कदम – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
“युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत” – सीएम धामी

मुंबई: भारतीय उद्योगपति रतन टाटा ने 9 अक्टूबर की रात दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी दरियादिली और विनम्रता के अनगिनत किस्से हैं, जो हमेशा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। ऐसा ही एक मार्मिक किस्सा मशहूर बिजनेसमैन सुहैल सेठ ने एक इंटरव्यू में साझा किया था, जो 2018 का है।

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड लेने से किया इनकार
6 फरवरी 2018 को ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स रतन टाटा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करना चाहते थे। यह समारोह बकिंघम पैलेस में आयोजित होने वाला था। रतन टाटा भी इसमें शामिल होने वाले थे। लेकिन 3 फरवरी को जब सुहैल सेठ लंदन पहुंचे, तो उन्होंने रतन टाटा के 11 मिस्ड कॉल देखे। जब सुहैल ने उनसे संपर्क किया, तो रतन टाटा ने बताया कि वे इस फंक्शन में शामिल नहीं हो सकते।

अवार्ड ना लेने की वजह ने छू लिया दिल
रतन टाटा ने समारोह में जाने से इनकार करते हुए बताया कि उनके डॉग्स, टैंगो और टिटो, बीमार हैं और वे उन्हें इस हालात में अकेला नहीं छोड़ सकते। यह सुनकर सुहैल सेठ भी हैरान रह गए। इतना बड़ा अवार्ड छोड़ने के पीछे की वजह जब प्रिंस चार्ल्स को पता चली, तो उन्होंने भावुक होकर कहा, “देट्स ए मैन” (यह होता है इंसान), जो अपनों की फिक्र करता है।

महाराष्ट्र में एक दिवसीय शोक की घोषणा
रतन टाटा के सम्मान में महाराष्ट्र सरकार ने बृहस्पतिवार को एक दिवसीय शोक की घोषणा की है। 10 अक्टूबर को सभी सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय झंडा आधा झुका रहेगा और कोई भी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर दक्षिण मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा  गया है। उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई के वर्ली इलाके में किया जाएगा।

देशभर में रतन टाटा के निधन से शोक की लहर है, और उनके आदर्श और योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top