Headline
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
चारधाम यात्रा 2026 को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का ऐतिहासिक पहल , ड्रोन से होगी कूड़ा और प्लास्टिक वेस्ट की मॉनिटरिंग
’मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
CM हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन
सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में युगांतकारी कदम – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
“युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत” – सीएम धामी

नई दिल्ली: दिवाली से ठीक पहले दिल्लीवासियों को एक बड़ी राहत मिली है। अब दिल्ली के लोग अपनी प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन राजधानी के किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में करा सकेंगे। मुख्यमंत्री आतिशी ने ‘एनी वेयर रजिस्ट्रेशन’ पॉलिसी को मंजूरी दे दी है, जिससे रजिस्ट्री के लिए किसी विशेष सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में जाने की बाध्यता समाप्त हो जाएगी। अब लोग अपनी सुविधा के अनुसार दिल्ली के 22 सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में से किसी में भी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकेंगे।

बड़ी सहूलियत, खत्म होगी लंबी लाइन की समस्या
अब प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों को किसी निश्चित ऑफिस में जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में भीड़ और लंबी कतारों की समस्या कम होगी। इस नई पॉलिसी से उन लोगों को अधिक सहूलियत मिलेगी, जो पहले भीड़ वाले ऑफिसों में अपॉइंटमेंट पाने के लिए परेशान होते थे।

कैसे काम करेगी नई पॉलिसी
मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया कि दिल्ली के सभी सब-रजिस्ट्रार अब जॉइंट-सब रजिस्ट्रार के रूप में कार्य करेंगे, और पूरे दिल्ली में उनका कार्यक्षेत्र होगा। अब दिल्ली के निवासी 22 सब-रजिस्ट्रार ऑफिसों में से किसी में भी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर अपनी प्रॉपर्टी रजिस्ट्री करवा सकेंगे।

‘एनी वेयर रजिस्ट्रेशन’ पॉलिसी के लागू होने से प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आसान और सुविधाजनक बन जाएगी, जिससे दिल्लीवासियों को काफी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top