Headline
मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डियों से अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान
उत्तराखंड में साइबर अपराध पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में प्रतिनिधि तैनात करने का अल्टीमेटम
आईटी पार्क में जलभराव से मिलेगी राहत, 38 करोड़ से तैयार होगा ड्रेनेज सिस्टम
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू होने के आसार, 7 जिलों में बदलेगा मौसम, गिरेगा तापमान
उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन में काशीपुर एवं रुद्रपुर को मिला प्रथम स्थान
सर्दियों में बार-बार खराब हो रहा है गला? ठंडी हवा से लेकर एसिड रिफ्लक्स तक हो सकते हैं जिम्मेदार, जानें बचाव के तरीके
चाय बागान की जमीन पर फिर हाईकोर्ट का शिकंजा, 29.17 हेक्टेयर भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक
शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम
आधुनिक सुविधाओं और पहाड़ी शैली में निखरा मोहनचट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हर्बल गार्डन से बढ़ेगा वेलनेस का अनुभव

वरिष्ठ कैंसर सर्जन डाॅ पंकज कुमार गर्ग कैंसर जागरूकता पर देंगे व्याख्यान

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश की ओर से देवपुरा हरिद्वार में सोमवार को कैंसर जागरूकता शिविर एवम् निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। श्री गुरु मण्डल आश्रम, देवपुरा, हरिद्वार में आयोजित शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डाॅक्टर चिकित्सकीय परामर्श देंगे। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क दवाईयों भी दी जाएंगी। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय पंडिता ने दी।

दिनांक 23 दिसम्बर 2024 सोमवार को श्री गुरु मण्डल आश्रम देवीपुरा में माननीय मदन कौशिक जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, वर्तमान विधायक हरिद्वार स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे। सुबह 10ः00 बजे से 03ः00 बजे तक शिविर का आयेाजन किया जाएगा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन प्रो. डाॅ पंकज कुमार गर्ग कैंसर जागरूकता पर व्याख्यान देंगे। शिविर में कैंसर सर्जन, कार्डियोलाॅजिस्ट, फिजीशियन, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विशेषज्ञ, सर्जन , हड््डी रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क ई.सी.जी. जाॅच, ब्लड शुगर जाॅच एवम् ब्लड प्रैशर जाॅच निःशुल्क की जाएगी। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवा भी वितरित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top