Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में उन्हें जमानत दे दी है। सत्येंद्र जैन को मई 2022 में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, 26 मई 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत दी थी।

जमानत की शर्तें
सत्येंद्र जैन को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिली है।
उनके देश छोड़ने पर रोक लगाई गई है।
केस से जुड़े लोगों से मिलने पर भी पाबंदी रहेगी।
कोर्ट ने जमानत देते हुए क्या कहा?

कोर्ट ने कहा कि सत्येंद्र जैन लंबे समय से जेल में हैं और ट्रायल जल्द पूरा होने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने जेल में लंबी सजा काटी है। जमानत पर फैसला सुनते ही सत्येंद्र जैन की पत्नी की आंखों में आंसू आ गए।

क्या बोले सीएम अरविंद केजरीवाल?
AAP प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, “सत्येंद्र जैन को भी दो साल से ज़्यादा जेल में रहने के बाद बेल मिल गई। इनका कसूर सिर्फ इतना था कि इन्होंने मोहल्ला क्लिनिक बनाये और दिल्ली के लोगों का फ्री इलाज किया। मोदी जी ने इन्हें जेल में डाला, लेकिन भगवान हमारे साथ हैं, आज ये भी रिहा हो गए।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top