Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह को राष्ट्रीय खेलों के लिए औपचारिक रूप से निमंत्रण पत्र दिया।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राज्यपाल ने प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल मंत्रालय को इस आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं । इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्यपाल स्वयं इस आयोजन में पूरा सहयोग दे रहे हैं और उन्होंने कई बार अधिकारियों की बैठक बुलाकर तैयारियों का जायजा लिया और अपना मार्गदर्शन भी दिया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल की उपस्थिति इस गौरवशाली आयोजन को और गरिमामयी बनाएगी।

पीटी ऊषा पहुंची दून, मंत्री ने किया स्वागत

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा मंगलवार सुबह जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंची, जहां खेल मंत्री रेखा आर्या ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने ओलंपिक संघ अध्यक्ष को खेलों के आयोजन को लेकर की गई सभी तैयारियां से अवगत कराया। उन्हें बताया कि इस बार का उद्घाटन समारोह सबसे भव्य बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top