Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर एक बार फिर स्क्रीन साझा करेंगे। दोनों कलाकार स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में एक साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा की थी।  फिल्म का पहला पोस्टर पेश किया गया है। फिल्म के पोस्टर में अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री जान्हवी कपूर भारतीय जर्सी में नजर आ रहे हैं। दोनों ही भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाते हुए दिख रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘मिली’ फिल्म की अभिनेत्री फिल्म में एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए ‘धर्मा प्रोडक्शन’ ने लिखा, ‘यह सपनों का पीछा करने का समय है! मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई 2024! को सिनेमाघरों में’।  बता दें कि फिल्म में राजकुमार राव ‘महेंद्र’ और जान्हवी ‘महिमा’ की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म सिनेमाघरों में 31 मई 2024 को रिलीज की जाएगी।

जान्हवी कपूर के आगामी कार्यों की बात करें तो अभिनेत्री ‘जूनियर एनटीआर’ की फिल्म देवरा में नजर आएंगी। एक साक्षात्कार के दौरान इस फिल्म का हिस्सा होने पर उन्होंने खुशी जाहिर की थी। जान्हवी की आगामी फिल्मों में दक्षिण भारतीय अभिनेता राम चरण की फिल्म ‘आरसी-16’ और ‘उलझ’ शामिल है। राजकुमार राव ‘श्रीकांत’ और ‘गन्स एंड गुलाब्स सीजन 2’ में दर्शकों के सामने प्रस्तुत होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top