Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

कृति सेनन ने कुछ देर पहले एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया। जिसमें कृति ने ऐसी बात साझा कि उनके फैंस खुश हो गए। कृति ने जाे पोस्ट की, उमसें एक कैप्शन भी लिखा है। जिसमें वह लिखती हैं, ‘इस प्यार के महीने में बरेली में होगा प्यार भी, तकरार भी और हंगामा भी, फिर से।’ दरअसल, इस पोस्ट और कैप्शन के जरिए कृति ने बताया है कि उनकी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ री रिलीज हो रही है।

री-रिलीज पर फैंस ने दिए रिएक्शन 

साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ थिएटर में री-रिलीज हो रही है। कृति सेनन की यह फिल्म वैलेंटाइन वीक यानी 7 फरवरी पर री-रिलीज हो रही है। इस बात की जानकारी ही कृति ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए की। इस फिल्म को वह अपने सबसे प्यारी फिल्म बताती हैं। कृति के फैंस ने भी फिल्म की री-रिलीज पर रिएक्शन दिए हैं। कई यूजर्स का कहना है कि बिट्टी के किरदार में कृति सेनन को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने में मजा आएगा।

राजकुमार-आयुष्मान संग जमी जोड़ी 
फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ में कृति सेनन की जोड़ी राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना के साथ बनी थी। फिल्म एक रोमांटिक, कॉमेडी रही। इसमें कृति ने बिट्टी नाम की लड़की का रोल किया था, जाे बरेली में रहती है। वह अपनी मर्जी से जिंदगी को जानी चाहती है। फिल्म में प्यार, तकरार और खूब सारा हंगामा है। यह फिल्म दर्शकों को भी खूब पसंद आई थी।

धनुष के साथ कर रही हैं अपकमिंग फिल्म 
कृति सेनन के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो इस साल वह आनंद एल रॉय की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ नजर आएंगी। इस फिल्म में वह साउथ एक्टर धनुष के अपोजिट नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ था, जिसमें कृति सेनन का अंदाज देखकर दर्शक हैरान रह गए।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top