Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

रुद्रप्रयाग।  आज से केदारनाथ के लिए आठ हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर उड़ान भरेंगे। अब यात्रियों को धाम पहुंचने में आसानी होगी, साथ ही यात्रा को भी रफ्तार मिलेगी। अभी तक दो ही कंपनियां गुप्तकाशी और शेरसी से उड़ान संचालित कर रही थीं। शनिवार को छह हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर केदारघाटी पहुंच गए हैं। केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी व जिला पर्यटन एवं साहसिक खेल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि थंबी, पवनहंस, क्रिस्टल, एरो, ग्लोबल वेक्ट्रा और आर्यन कंपनी के हेलिकॉप्टर भी केदारघाटी पहुंच गए हैं।

इन कंपनियों के हेलिकॉप्टर गुप्तकाशी, मैखंडा, जामू, शेरसी आदि हेलिकॉप्टर से उड़ान भरेंगे। उन्होंने बताया कि ये कंपनियां यात्रा के पहले चरण के पूरा होते ही 20 जून से 3 जुलाई तक वापस चली गईं थी। मानसून सीजन में हिमालयन हेलि और ट्रांस भारत कंपनी के हेलिकॉप्टर उड़ान भरते रहे। उन्होंने बताया कि 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से अभी तक हेलिकॉप्टर से 70 हजार से अधिक यात्री केदारनाथ पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं। वहीं, 69 हजार से अधिक यात्री दर्शन कर वापस लौटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top