Headline
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगे 11,733 बीएलओ
न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहल-मुख्यमंत्री
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
नोएडा में ऑनलाइन बेटिंग ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 2.4 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
सूबे के स्कूलों में अनिवार्य होगा एनसीसी, एनएसएस व स्काउट- डाॅ. धन सिंह रावत

देहरादून: आज लगने वाले चंद्रग्रहण के चलते चारों धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित प्रदेशभर के प्रमुख मंदिरों के कपाट निर्धारित समय पर बंद कर दिए जाएंगे। ग्रहण काल के दौरान पूजा-अर्चना और दर्शन पूरी तरह से स्थगित रहेंगे।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि चंद्रग्रहण रविवार रात 9:56 बजे शुरू होगा। सूतक काल नौ घंटे पहले से प्रभावी हो जाने के कारण बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट रविवार दोपहर 12:58 बजे ही बंद कर दिए जाएंगे। इस अवधि में सांयकालीन आरती भी नहीं होगी।

सोमवार से फिर शुरू होंगे दर्शन

ग्रहण समाप्त होने के बाद सोमवार को गर्भगृह की शुद्धि और धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के बाद श्रद्धालु पुनः पूजा-अर्चना और दर्शन कर सकेंगे। ज्योतिर्मठ के नृसिंह मंदिर, पांडुकेश्वर स्थित योग बदरी, भविष्य बदरी, पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर, विश्वनाथ मंदिर, त्रियुगीनारायण और कालीमठ मंदिर भी ग्रहणकाल तक बंद रहेंगे।

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम भी रहेंगे बंद

गंगोत्री धाम मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी सूतक काल से बंद कर दिए जाएंगे। इसी तरह काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी ने कहा कि वाराणसी में भी कपाट सोमवार सुबह तक बंद रहेंगे।

हरिद्वार में दोपहर को ही गंगा आरती

हरिद्वार की हरकी पैड़ी पर रविवार दोपहर में ही गंगा आरती सम्पन्न करा दी जाएगी। इसके बाद मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और सोमवार को पुनः आरती आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top