Headline
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
चारधाम यात्रा 2026 को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का ऐतिहासिक पहल , ड्रोन से होगी कूड़ा और प्लास्टिक वेस्ट की मॉनिटरिंग
’मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
CM हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन
सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में युगांतकारी कदम – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
“युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत” – सीएम धामी

नई दिल्ली: केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में मसौदा राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2024 पर हितधारकों के साथ परामर्श बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का उद्देश्य विधेयक पर सुझाव एकत्र करना और भारत में खेल प्रशासन के ढांचे को सशक्त रूप देना था।

डॉ. मांडविया ने कहा कि इस विधेयक का उद्देश्य खिलाड़ियों के विकास, कल्याण और नैतिक शासन सुनिश्चित करने के साथ ही प्रभावी विवाद समाधान तंत्र प्रदान करना है। उन्होंने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अन्य हितधारकों के सुझावों को आमंत्रित किया, ताकि विधेयक और अधिक प्रभावी हो सके।

इस बैठक में अर्जुन पुरस्कार विजेता, ओलंपियन, पैरालिंपियन, और द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त प्रशिक्षक भी शामिल थे, जिन्होंने विधेयक पर अपने सुझाव साझा किए। मंत्रालय ने जनता से भी 25 अक्टूबर 2024 तक अपने सुझाव भेजने का अनुरोध किया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top