Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि
प्रापर स्टॉक एवं डिमांड रजिस्टर मैंन्टेन करेंगे सैक्टर अधिकारी
ईईएसएल को सख्त हिदायत अपने आपसी मसले स्वयं देखे, नगर निगम को शर्तों के अनुसार सामग्री एवं सेवा की आपूर्ति करें कम्पनी
देहरादून। जिलाधिकारी/प्रशासक  सविन बंसल ने नगर निगम देहरादून अंतर्गत स्ट्रीट लाइट मरम्मत कार्यों की समीक्षा बैठक ली। स्ट्रीट लाईटों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों एवं सैक्टर अधिकारियों सख्त लहजे में कहा कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें तथा कार्यों को पूर्ण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सम्बन्धित अधिकारी प्रत्येक दिन अपनी टीम को कॉल कर डिमांड प्राप्त करते हुए मांग के अनुरूप सामग्री का वितरण करते हुए रजिस्टर बनाए तथा कार्यों की नियमित मॉनिटिरिंग करेंगे।
जिलाधिकारी ने निर्धारित वर्कर उपलबध न कराने तथा रिपेयर होने गई लाईटों की वापसी की धीमी प्रगति पर ईईएसल के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि अपने मैनेजमेंट की कमिया आप स्वयं हैंडल करें, नगर निगम को शर्तों के अनुसार सेवा उपलब्ध कराना होगा नही तो निर्धारित मानकों के अनुसार अर्थदण्ड की कार्यवाही जारी रहेगी। वहीं जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि आप नगर निगम देहरादून में कार्य कर रहे कोई पहाड़ों में नही यहां सभी सुविधा उपलब्ध है। कार्य करने में क्या दिक्कत है,कोई पेरशानी है तो उसका समाधान किया जाएगा। साथ ही सख्त हिदायत देते हुए कहा कि की लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर कार्यवाही होगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सैक्टर अधिकारियों को अपनी-अपनी टीम वार्डवार जानकारी रहे तथा बार-2 टीमें न बदले।
बैठक में अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, यूएन गौरव भसीन, नगर निगम के अधि0अभि0, एई, लाईट निरीक्षक सहित ईईएसएल के आरएम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top