Headline
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह

देहरादून। उत्तराखंड के लिए हवाई संपर्क के विस्तार की दिशा में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस की ‘देहरादून से बेंगलुरु’ के लिए नई हवाई सेवा का विधिवत शुभारंभ किया।

उत्तराखंड के पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने इस नई उड़ान को राज्य के समग्र विकास और कनेक्टिविटी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि देहरादून से एयर इंडिया एक्सप्रेस सेवाओं की शुरुआत नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। बेंगलुरु जैसे गतिशील शहर से बेहतर हवाई संपर्क मिलने से उत्तराखंड में पर्यटन, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

सभी को मिलेगा लाभ, अर्थव्यवस्था होगी सबल

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कनेक्टिविटी से छात्रों, पेशेवरों और उद्यमियों को भी बड़ा लाभ होगा। यह सेवा न केवल लोगों की यात्रा को सुगम बनाएगी बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा देगी। उन्होंने एयर इंडिया एक्सप्रेस का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि यह नई उड़ान उत्तराखंड के लोगों और उद्योग जगत के लिए नए अवसर लेकर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top